ताज़ा अपडेटआईसीएआर, ईएसटीआईसी-2026 से पहले एक परिचयात्मक कार्यक्रम और मीडिया संवाद का आयोजन करेगा
Vimarsh Naarad TV logoस्वतंत्र डिजिटल न्यूज़Vimarsh–Naarad TVखबर • विमर्श • जनता की आवाज़
डिजिटल संस्करणYouTube
समाचार श्रेणियां

आईसीएआर, ईएसटीआईसी-2026 से पहले एक परिचयात्मक कार्यक्रम और मीडिया संवाद का आयोजन करेगा

कृषि एवं किसान कल्‍याण मंत्रालय आईसीएआर, ईएसटीआईसी-2026 से पहले एक परिचयात्मक कार्यक्रम और मीडिया संवाद का आयोजन करेगा डॉ.

कृषि एवं किसान कल्‍याण मंत्रालय

आईसीएआर, ईएसटीआईसी-2026 से पहले एक परिचयात्मक कार्यक्रम और मीडिया संवाद का आयोजन करेगा

डॉ. एमएल जाट हरियाणा के करनाल में आयोजित परिचयात्मक कार्यक्रम में ईएसटीआईसी-2026 में आईसीएआर की भूमिका पर अपना संबोधन देंगे

प्रविष्टि तिथि: 14 OCT 2026 1:01PM by PIB Delhi

भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (आईसीएआर) 15 अक्टूबर, 2026 को आईसीएआर-केंद्रीय मृदा लवणता अनुसंधान संस्थान (सीएसएसआरआई), करनाल, हरियाणा में एक परिचयात्मक कार्यक्रम और मीडिया संवाद का आयोजन करेगी। इस कार्यक्रम का आयोजन 27 से 29 अक्टूबर, 2026 तक नई दिल्ली के प्रगति मैदान स्थित भारत मंडपम में आयोजित होने वाले उभरते विज्ञान, प्रौद्योगिकी और नवाचार सम्मेलन (ईएसटीआईसी)-2026 से पहले किया जा रहा है।

कृषि अनुसंधान एवं शिक्षा विभाग (डीएआरई) के सचिव और भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (आईसीएआर) के महानिदेशक डॉ. एमएल जाट, ईएसटीआईसी-2026 के परिचयात्मक कार्यक्रम को संबोधित करेंगे और ईएसटीआईसी-2026 में आईसीएआर के बारे में अपने विचार व्यक्त करेंगे।

इस कार्यक्रम में कृषि प्रौद्योगिकी, खाद्य प्रणालियों और पोषण पर मीडिया के साथ सेवाद किया जाएगा। इससे कृषि प्रौद्योगिकी, खाद्य प्रणालियों और पोषण में उभरते विकास पर चर्चा के लिए एक मंच उपलब्ध होगा।

ईएसटीआईसी 2026 में आईसीएआर

कृषि अनुसंधान एवं शिक्षा विभाग (डीएआरई) के सचिव और भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (आईसीएआर) के महानिदेशक, भारत सरकार के कई प्रमुख वैज्ञानिक एवं प्रौद्योगिकी विभागों के प्रमुखों के साथ, ईएसटीआईसी-2026 की संचालन समिति के सदस्य हैं। आईसीएआर, ईएसटीआईसी-2026 के 12 प्रमुख विषयगत सत्रों में से एक, "कृषि-प्रौद्योगिकी, खाद्य प्रणाली और पोषण" विषयगत सत्र से सीधे तौर पर जुड़ा हुआ है और इस पर 29 अक्टूबर, 2026 को चर्चा की जाएगी। इस सत्र की अध्यक्षता डीएआरई के सचिव और आईसीएआर के महानिदेशक तथा खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्रालय (एमओएफपीआई) के सचिव करेंगे। इस सत्र में मुख्य संबोधन के साथ-साथ डीप-टेक स्टार्टअप के सीईओ, एक महिला उद्यमी और विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी (एस एंड टी) प्रमुखों द्वारा प्रस्तुतियां और उसके बाद एक पैनल चर्चा की जाएगी। यह सत्र भारत के व्यापक विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिदृश्य में कृषि अनुसंधान, नवाचार और उभरती प्रौद्योगिकियों के योगदान को दर्शाने के लिए एक मंच प्रदान करेगा। आईसीएआर-भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान (आईएआरआई), आईसीएआर-राष्ट्रीय पादप जैव प्रौद्योगिकी संस्थान और आईसीएआर-राष्ट्रीय चावल अनुसंधान संस्थान के शोधकर्ताओं सहित कई आईसीएआर वैज्ञानिक ईएसटीआईसी-2026 में वक्ताओं की सूची में शामिल हैं। आईसीएआर की भागीदारी कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई), रोबोटिक्स, डिजिटल कृषि, उन्नत फसल सुधार, जीन संपादन और सतत् कृषि प्रणालियों में हुई प्रगति को दर्शाएंगी। इसके अतिरिक्त, आईसीएआर ईएसटीआईसी-2026 प्रदर्शनी में "कृषि प्रौद्योगिकी, खाद्य प्रणाली और पोषण" विषय के अंतर्गत अपने नवाचारों का प्रदर्शन करेगा।

ईएसटीआईसी -2026

ईएसटीआईसी-2026 विज्ञान, प्रौद्योगिकी और नवाचार के लिए एक प्रमुख मंच है, जो सरकार के मंत्रालयों और विभागों, शोधकर्ताओं, नवोन्मेषकों, डीप-टेक स्टार्टअप्स, उद्योगों, नीति निर्माताओं, वित्तपोषण एजेंसियों और वैश्विक विशेषज्ञों को एक साथ लाता है। भारत सरकार के प्रधान वैज्ञानिक सलाहकार कार्यालय के मार्गदर्शन में, विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्रालय के वैज्ञानिक और औद्योगिक अनुसंधान परिषद (सीएसआईआर) द्वारा आयोजित तथा राष्ट्रीय अंतःविषयक विज्ञान और प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईआईएसटी) के आयोजन भागीदार के रूप में यह तीन दिवसीय कार्यक्रम अत्याधुनिक अनुसंधान, उभरती प्रौद्योगिकियों के साथ-साथ डीप-टेक नवाचारों को प्रदर्शित करने और विकसित भारत 2047 की परिकल्पना की दिशा में विज्ञान, प्रौद्योगिकी और नवाचार के उभरते और महत्वपूर्ण क्षेत्रों में सहयोग को बढ़ावा देने के लिए एक मंच प्रदान करेगा।

इस सम्मेलन में परमाणु ऊर्जा विभाग (डीएई), आयुष मंत्रालय, जैव प्रौद्योगिकी विभाग (डीबीटी), विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग (डीएसटी), रक्षा विभाग/डीआरडीओ, पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय (एमओईएस), उच्च शिक्षा विभाग, इलेक्ट्रॉनिकी और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (एमईटीआई), आईसीएआर, स्वास्थ्य अनुसंधान विभाग (डीएचआर)/भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर), अंतरिक्ष विभाग/आईएसआरओ और दूरसंचार विभाग (डीओटी) के प्रतिनिधियों के साथ-साथ नोबेल पुरस्कार विजेता, वैश्विक विशेषज्ञ, उद्योगपति, नीति निर्माता और उभरते विज्ञान और प्रौद्योगिकी प्रमुख, शोधकर्ता, नवोन्मेषक, डीप-टेक स्टार्टअप, उद्योग, वित्तपोषण एजेंसियां, नीति निर्माता और वैश्विक विशेषज्ञ भाग लेंगे।

ईएसटीआईसी-2026 में आईसीएआर की भागीदारी, विकसित भारत@2047 की परिकल्पना के अनुरूप, सतत् और प्रौद्योगिकी-संचालित कृषि एवं खाद्य प्रणालियों की दिशा में सहयोगात्मक प्रयासों को मजबूत करने में योगदान प्रदान करेगी।

***

पीके/केसी/आरटी/एसएस/एचबी

(रिलीज़ आईडी: 2323193)

<div