ताज़ा अपडेटऔषध विभाग में 14 से 29 सितंबर, 2026 तक हिंदी पखवाड़े का किया गया आयोजन
Vimarsh Naarad TV logoस्वतंत्र डिजिटल न्यूज़Vimarsh–Naarad TVखबर • विमर्श • जनता की आवाज़
डिजिटल संस्करणYouTube
समाचार श्रेणियां

औषध विभाग में 14 से 29 सितंबर, 2026 तक हिंदी पखवाड़े का किया गया आयोजन

औषधि विभाग औषध विभाग में 14 से 29 सितंबर, 2026 तक हिंदी पखवाड़े का किया गया आयोजन प्रविष्टि तिथि: 13 OCT 2026 1:50PM by PIB Delhi राजभाषा हिंदी के प्रचार - प्रसार , कार्यालयीन कार्यों में हिंदी के अधिकाधिक प्रयोग तथा अधिकारियों एवं कर्मचारियों में हिंदी के प्रति रुचि बढ़ाने के उद्देश्य से औषध विभाग में 14 से 29 सितंबर , 2026 तक हिंदी पखवाड़े का आयोजन किया गया।

औषधि विभाग

औषध विभाग में 14 से 29 सितंबर, 2026 तक हिंदी पखवाड़े का किया गया आयोजन

प्रविष्टि तिथि: 13 OCT 2026 1:50PM by PIB Delhi

राजभाषा हिंदी के प्रचार - प्रसार , कार्यालयीन कार्यों में हिंदी के अधिकाधिक प्रयोग तथा अधिकारियों एवं कर्मचारियों में हिंदी के प्रति रुचि बढ़ाने के उद्देश्य से औषध विभाग में 14 से 29 सितंबर , 2026 तक हिंदी पखवाड़े का आयोजन किया गया।

हिंदी पखवाड़े के दौरान विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के लिए विभिन्न हिंदी प्रतियोगिताओं एवं कार्यकलापों का आयोजन किया गया। इनमें हिंदी निबंध लेखन , हिंदी टिप्पणी एवं प्रारूप लेखन , हिंदी सामान्य ज्ञान , हिंदी अनुवाद , हिंदी वाद - विवाद , हिंदी कविता पाठ तथा हिंदी श्रुतलेखन जैसी विभिन्न प्रतियोगिताएँ शामिल रहीं। इन प्रतियोगिताओं में विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

इस अवसर पर एक हिंदी कार्यशाला का आयोजन भी किया गया , जिसमें प्रतिभागियों को हिंदी भाषा के सरल , सहज एवं प्रभावी प्रयोग के लिए प्रोत्साहित किया गया ।

औषध विभाग द्वारा भविष्य में भी राजभाषा हिंदी के प्रयोग को प्रोत्साहित करने तथा हिंदी संबंधी कार्यकलापों को निरंतर बढ़ावा देने का संकल्प व्यक्त किया गया।

***

PC/PM

(रिलीज़ आईडी: 2322717)

<div