ताज़ा अपडेटप्रधानमंत्री ने जन्मदिन की शुभकामनाओं के लिए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु जी का आभार व्यक्त किया
Vimarsh Naarad TV logoस्वतंत्र डिजिटल न्यूज़Vimarsh–Naarad TVखबर • विमर्श • जनता की आवाज़
डिजिटल संस्करणYouTube
समाचार श्रेणियां

प्रधानमंत्री ने जन्मदिन की शुभकामनाओं के लिए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु जी का आभार व्यक्त किया

प्रधानमंत्री कार्यालय प्रधानमंत्री ने जन्मदिन की शुभकामनाओं के लिए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु जी का आभार व्यक्त किया प्रविष्टि तिथि: 17 SEP 2026 8:00PM by PIB Delhi प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने माननीय राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद दिया है। श्री मोदी ने कहा कि एक प्रगतिशील, समृद्ध, आत्मनिर्भर और विकसित भारत के निर्मा

आधिकारिक स्रोत की पोस्ट: X

प्रधानमंत्री कार्यालय

प्रधानमंत्री ने जन्मदिन की शुभकामनाओं के लिए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु जी का आभार व्यक्त किया

प्रविष्टि तिथि: 17 SEP 2026 8:00PM by PIB Delhi

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने माननीय राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद दिया है। श्री मोदी ने कहा कि एक प्रगतिशील, समृद्ध, आत्मनिर्भर और विकसित भारत के निर्माण के संकल्प के साथ, देश नई ऊर्जा और तेज़ गति के साथ लगातार आगे बढ़ रहा है। श्री मोदी ने कहा कि राष्ट्र-निर्माण की इस यात्रा में माननीय राष्ट्रपति का मार्गदर्शन और प्रेरणा अमूल्य है और इससे जन-सेवा की दिशा में प्रयासों को और मजबूती मिलती है। श्री मोदी ने एक्स पर पोस्ट किया: माननीय राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु जी, आपकी आत्मीय शुभकामनाओं के लिए बहुत-बहुत आभार। प्रगतिशील, समृद्ध, आत्मनिर्भर और विकसित भारत के निर्माण के संकल्प के साथ हम नई ऊर्जा और तेज गति से निरंतर आगे बढ़ रहे हैं। राष्ट्र निर्माण की इस यात्रा में आपका मार्गदर्शन और प्रेरणा हमारे लिए अमूल्य हैं। इनसे जनसेवा के हमारे प्रयासों को और बल मिलता है। जनभागीदारी के साथ भारतवर्ष की समृद्ध विरासत और आधुनिक विकास के संगम से हम देश को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। @rashtrapatibhvn माननीय राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु जी, आपकी आत्मीय शुभकामनाओं के लिए बहुत-बहुत आभार। प्रगतिशील, समृद्ध, आत्मनिर्भर और विकसित भारत के निर्माण के संकल्प के साथ हम नई ऊर्जा और तेज गति से निरंतर आगे बढ़ रहे हैं।

राष्ट्र निर्माण की इस यात्रा में आपका मार्गदर्शन और प्रेरणा… https://t.co/E0mZHWFiSt — Narendra Modi (@narendramodi) September 17, 2026 *** पीके/केसी/एसके/एसएस

(रिलीज़ आईडी: 2311680)

<div

यह जानकारी Press Information Bureau की आधिकारिक विज्ञप्ति पर आधारित है। मूल दस्तावेज़ और पूरा संदर्भ नीचे दिए गए स्रोत लिंक पर पढ़ा जा सकता है।

स्रोत

मूल संदर्भ

01Press Information Bureauमूल रिपोर्ट देखें ↗