प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने सफलता दिलाने वाले छह गुणों को दर्शाने वाला संस्कृत सुभाषितम् साझा किया
प्रधानमंत्री कार्यालय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने सफलता दिलाने वाले छह गुणों को दर्शाने वाला संस्कृत सुभाषितम् साझा किया प्रविष्टि तिथि: 29 SEP 2026 8:48AM by PIB Delhi प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने एक संस्कृत सुभाषितम् साझा किया है, जिसमें छह गुणों—परिश्रम, साहस, धैर्य, कार्य करने की शक्ति, विद्या और पराक्रम—को दर्शाया गया है। उन्होंने जोर देते हुए क
प्रधानमंत्री कार्यालय
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने सफलता दिलाने वाले छह गुणों को दर्शाने वाला संस्कृत सुभाषितम् साझा किया
प्रविष्टि तिथि: 29 SEP 2026 8:48AM by PIB Delhi
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने एक संस्कृत सुभाषितम् साझा किया है, जिसमें छह गुणों—परिश्रम, साहस, धैर्य, कार्य करने की शक्ति, विद्या और पराक्रम—को दर्शाया गया है। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि जब किसी व्यक्ति में ये गुण विद्यमान होते हैं, तो कहा जाता है कि दैवीय सहायता भी उसकी मदद के लिए आगे आती है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने एक संस्कृत सुभाषितम् साझा किया- “उद्यमः साहसं धैर्यं बुद्धिः शक्तिः पराक्रमः। षडेते यत्र वर्तन्ते तत्र दैवं सहायकृत्॥” यह सुभाषितम् संदेश देता है कि जिस व्यक्ति में ये छह गुण—परिश्रम, साहस, धैर्य, कार्य करने की शक्ति, विद्या और पराक्रम—विद्यमान होते हैं, उसकी सहायता के लिए स्वयं ईश्वर भी उपस्थित रहते हैं। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने एक्स पर लिखा; “उद्यमः साहसं धैर्यं बुद्धिः शक्तिः पराक्रमः। षडेते यत्र वर्तन्ते तत्र दैवं सहायकृत्॥” उद्यमः साहसं धैर्यं बुद्धिः शक्तिः पराक्रमः। षडेते यत्र वर्तन्ते तत्र दैवं सहायकृत्॥ https://t.co/LTBPxDbYtG — Narendra Modi (@narendramodi) September 29, 2026 *** पीके/केसी/आरटी/पीकेपी
(रिलीज़ आईडी: 2316352)
<div
यह जानकारी Press Information Bureau की आधिकारिक विज्ञप्ति पर आधारित है। मूल दस्तावेज़ और पूरा संदर्भ नीचे दिए गए स्रोत लिंक पर पढ़ा जा सकता है।
