ताज़ा अपडेटलोकायन 2026 – भारतीय नौसेना का जहाज 'सुदर्शिनी' तीन दिन की बंदरगाह यात्रा के बाद लिस्बन से रवाना
Vimarsh Naarad TV logoस्वतंत्र डिजिटल न्यूज़Vimarsh–Naarad TVखबर • विमर्श • जनता की आवाज़
डिजिटल संस्करणYouTube
समाचार श्रेणियां

लोकायन 2026 – भारतीय नौसेना का जहाज 'सुदर्शिनी' तीन दिन की बंदरगाह यात्रा के बाद लिस्बन से रवाना

रक्षा मंत्रालय लोकायन 2026 – भारतीय नौसेना का जहाज 'सुदर्शिनी' तीन दिन की बंदरगाह यात्रा के बाद लिस्बन से रवाना प्रविष्टि तिथि: 26 AUG 2026 2:00PM by PIB Delhi भारतीय नौसेना के पाल प्रशिक्षण जहाज आईएनएस सुदर्शिनी ने 25 अगस्त 2026 को पुर्तगाल के लिस्बन में तीन दिन की बंदरगाह यात्रा (पोर्ट कॉल) पूरी की, जो उसकी वर्तमान में जारी लोकायन 26 महासागरीय अभियान का हिस्सा थी। बंदर

लोकायन 2026 – भारतीय नौसेना का जहाज 'सुदर्शिनी' तीन दिन की बंदरगाह यात्रा के बाद लिस्बन से रवाना
आधिकारिक स्रोत का चित्र: Press Information Bureau, Government of India · PIB reusable material · Press Information Bureau

रक्षा मंत्रालय

लोकायन 2026 – भारतीय नौसेना का जहाज 'सुदर्शिनी' तीन दिन की बंदरगाह यात्रा के बाद लिस्बन से रवाना

प्रविष्टि तिथि: 26 AUG 2026 2:00PM by PIB Delhi

भारतीय नौसेना के पाल प्रशिक्षण जहाज आईएनएस सुदर्शिनी ने 25 अगस्त 2026 को पुर्तगाल के लिस्बन में तीन दिन की बंदरगाह यात्रा (पोर्ट कॉल) पूरी की, जो उसकी वर्तमान में जारी लोकायन 26 महासागरीय अभियान का हिस्सा थी। बंदरगाह यात्रा के दौरान, आईएनएस सुदर्शिनी के कमांडिंग ऑफिसर ने पुर्तगाली नौसेना अकादमी के कमांडेंट रियर एडमिरल मिगुएल बेसा पचेको और पुर्तगाली नौसेना के डिप्टी फ्लीट कमांडर रियर एडमिरल जोआओ पाउलो सिल्वा परेरा से मुलाकात की। इन मुलाकातों से दोनों नौसेनाओं के बीच संस्थागत संबंधों और आपसी समझ को मजबूती मिली। पेशेवर गतिविधियों के हिस्से के रूप में, भारतीय नौसेना के समुद्री प्रशिक्षुओं ने पुर्तगाली नौसेना अकादमी (एस्कोला नवल) का दौरा किया, जहाँ उन्होंने अपने पुर्तगाली समकक्षों के साथ बातचीत की, ऐतिहासिक परिसर और प्रशिक्षण सुविधाओं का दौरा किया, और समुद्री कौशल तथा लंबी नाव का पाल प्रशिक्षण ('टॉल-शिप' सेल) पर अपने विचार साझा किए। बंदरगाह यात्रा के दौरान जहाज पर एक डेक रिसेप्शन भी आयोजित किया गया, जिसमें पुर्तगाल के वरिष्ठ सैन्य अधिकारी, राजनयिक कोर के सदस्य और भारतीय प्रवासी समुदाय के लोग शामिल हुए। आईएनएस सुदर्शिनी की पुर्तगाल के पोंटा डेलगाडा और लिस्बन बंदरगाहों की यात्रा, दोनों देशों के बीच लंबे समय से चले आ रहे समुद्री सहयोग और साझेदारी को रेखांकित करती है।

*** पीके / केसी / जेके

(रिलीज़ आईडी: 2303502)

<div

यह जानकारी Press Information Bureau की आधिकारिक विज्ञप्ति पर आधारित है। मूल दस्तावेज़ और पूरा संदर्भ नीचे दिए गए स्रोत लिंक पर पढ़ा जा सकता है।

स्रोत

मूल संदर्भ

01Press Information Bureauमूल रिपोर्ट देखें ↗