ताज़ा अपडेटसामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग ने विशेष अभियान 6 के अंतर्गत स्वच्छता और भौतिक अभिलेख प्रबंधन अभियान चलाया
Vimarsh Naarad TV logoस्वतंत्र डिजिटल न्यूज़Vimarsh–Naarad TVखबर • विमर्श • जनता की आवाज़
डिजिटल संस्करणYouTube
समाचार श्रेणियां

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग ने विशेष अभियान 6 के अंतर्गत स्वच्छता और भौतिक अभिलेख प्रबंधन अभियान चलाया

सामाजिक न्‍याय एवं अधिकारिता मंत्रालय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग ने विशेष अभियान 6 के अंतर्गत स्वच्छता और भौतिक अभिलेख प्रबंधन अभियान चलाया प्रविष्टि तिथि: 12 OCT 2026 3:43PM by PIB Delhi सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग ने विशेष अभियान 6 के तहत अपने रिकॉर्ड रूम में स्वच्छता अभियान चलाया तथा भौतिक अभिलेखों के व्यवस्थित रखरखाव की पहल की।

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग ने विशेष अभियान 6 के अंतर्गत स्वच्छता और भौतिक अभिलेख प्रबंधन अभियान चलाया
आधिकारिक स्रोत का चित्र: Press Information Bureau, Government of India · PIB reusable material · Press Information Bureau

सामाजिक न्‍याय एवं अधिकारिता मंत्रालय

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग ने विशेष अभियान 6 के अंतर्गत स्वच्छता और भौतिक अभिलेख प्रबंधन अभियान चलाया

प्रविष्टि तिथि: 12 OCT 2026 3:43PM by PIB Delhi

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग ने विशेष अभियान 6 के तहत अपने रिकॉर्ड रूम में स्वच्छता अभियान चलाया तथा भौतिक अभिलेखों के व्यवस्थित रखरखाव की पहल की।

मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि इस पहल का उद्देश्य स्वच्छता बनाए रखना, आधिकारिक दस्तावेजों का उचित वर्गीकरण एवं संरक्षण सुनिश्चित करना तथा कार्यस्थल पर सुव्यवस्थित और कुशल कार्य वातावरण को बढ़ावा देना है।

अधिकारी ने बताया कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य भौतिक अभिलेखों का व्यवस्थित प्रबंधन और रखरखाव करना है ताकि आवश्यक दस्तावेजों की आसानी से पहचान की जा सके और उन्हें शीघ्र प्राप्त किया जा सके। उन्होंने यह भी कहा कि अभिलेखों का उचित प्रबंधन आधिकारिक दस्तावेजों के संरक्षण, सूचना तक पहुंच में सुधार और विभागीय कार्यों के सुचारू संचालन को सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

उन्होंने कहा कि इस पहल ने स्वच्छ एवं सुव्यवस्थित कार्यस्थल बनाए रखने, प्रशासनिक दक्षता को सुदृढ़ करने तथा आधिकारिक अभिलेखों के प्रबंधन के लिए व्यवस्थित प्रक्रियाओं को अपनाने के महत्व को भी रेखांकित किया।

अधिकारी ने यह भी कहा कि इस तरह की गतिविधियों के माध्यम से सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग स्वच्छता, अभिलेखों के कुशल प्रबंधन और बेहतर कार्यस्थल संबंधी कार्यप्रणालियों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को निरंतर दोहराता रहा है। यह पहल विशेष अभियान 6 के उद्देश्यों के अनुरूप है।

***

पीके/केसी/आरटी/बीयू /ओपी

(रिलीज़ आईडी: 2322310)

<div