LATEST UPDATEविधायी विभाग ने विशेष अभियान 6. के तहत अभिलेख प्रबंधन पर कार्यशाला का किया आयोजन
Vimarsh Naarad TV logoINDEPENDENT DIGITAL NEWSVimarsh–Naarad TVNEWS • VIEWS • PUBLIC VOICE
DIGITAL EDITIONYouTube
Browse sections

English edition is not available yet. The Hindi original is shown.

विधायी विभाग ने विशेष अभियान 6. के तहत अभिलेख प्रबंधन पर कार्यशाला का किया आयोजन

विधि एवं न्‍याय मंत्रालय विधायी विभाग ने विशेष अभियान 6.

विधायी विभाग ने विशेष अभियान 6. के तहत अभिलेख प्रबंधन पर कार्यशाला का किया आयोजन
Official source image: Press Information Bureau, Government of India · PIB reusable material · Press Information Bureau

विधि एवं न्‍याय मंत्रालय

विधायी विभाग ने विशेष अभियान 6. के तहत अभिलेख प्रबंधन पर कार्यशाला का किया आयोजन

प्रविष्टि तिथि: 13 OCT 2026 8:56PM by PIB Delhi

विधि एवं न्याय मंत्रालय के विधायी विभाग द्वारा "विशेष अभियान 6" का आयोजन किया जा रहा है और इसी क्रम में , 13 अक्टूबर 2026 को कर्तव्य भवन 2, नई दिल्ली के सम्मेलन कक्ष में विधायी विभाग के सचिव डॉ. राजीव मणि के मार्गदर्शन में "अभिलेख प्रबंधन" पर एक कार्यशाला का आयोजन किया गया।

इस कार्यशाला का नेतृत्व विधायी विभाग के जेएस एवं एलसी श्री जी. पनमेई ने किया। इसमें विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ-साथ इसके संबद्ध कार्यालयों राजभाषा खंड और विधि साहित्य प्रकाशन के कर्मियों ने भी भाग लिया।

सचिवालय प्रशिक्षण और प्रबंधन संस्थान , नई दिल्ली के पूर्व संकाय सदस्य श्री रंजन कुमार इस कार्यशाला में रिसोर्स पर्सन के रूप में उपस्थित रहे और उन्होंने अभिलेख प्रबंधन पर अपने मूल्यवान विचार साझा किए। कार्यशाला के दौरान श्री रंजन कुमार ने प्रशासनिक दक्षता , पारदर्शिता और जवाबदेही को बढ़ावा देने में प्रभावी अभिलेख प्रबंधन के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने व्यवस्थित तरीके से सरकारी रिकॉर्ड के रखरखाव , फाइलों व दस्तावेजों के उचित वर्गीकरण एवं इंडेक्सिंग , रिकॉर्ड की समय पर समीक्षा और निर्धारित नियमों व दिशानिर्देशों के अनुसार उनके संरक्षण या छंटाई की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने आगे रिकॉर्ड रिटेंशन शेड्यूल के पालन और लागू प्रक्रियाओं के अनुसार रिकॉर्ड के सही निपटान को सुनिश्चित करने के महत्व को रेखांकित किया।

विधायी विभाग के जेएस एवं एलसी श्री जी . पनमेई ने अभिलेख प्रबंधन पर अपने मूल्यवान विचारों और विशेषज्ञता को साझा करने के लिए श्री रंजन कुमार के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया। उन्हों ने अधिकारियों और कर्मचारियों को सरकारी रिकॉर्ड के व्यवस्थित रख - रखाव एवं उचित संरक्षण , उनकी समय पर समीक्षा करने तथा रिकॉर्ड रिटेंशन और छंटाई से संबंधित निर्धारित नियमों व दिशानिर्देशों का पालन सुनिश्चित करने के लिए भी प्रोत्साहित किया। उन्होंने इस बात पर बल दिया कि विभाग के सुचारू संचालन तथा प्रशासनिक दक्षता और जवाबदेही को बढ़ाने के लिए प्रभावी अभिलेख प्रबंधन अत्यंत आवश्यक है।

****

पीके / केसी / आरटी/एसके / डीए

(रिलीज़ आईडी: 2323016)

<div