LATEST UPDATEकेन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने आज कर्नाटक के हुबली में JGMM मेडिकल कॉलेज और KLE हॉस्पिटल एंड मेडिकल रिसर्च सेंटर के कैंपस का दौरा किया
Vimarsh Naarad TV logoINDEPENDENT DIGITAL NEWSVimarsh–Naarad TVNEWS • VIEWS • PUBLIC VOICE
DIGITAL EDITIONYouTube
Browse sections

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने आज कर्नाटक के हुबली में JGMM मेडिकल कॉलेज और KLE हॉस्पिटल एंड मेडिकल रिसर्च सेंटर के कैंपस का दौरा किया

गृह मंत्रालय केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने आज कर्नाटक के हुबली में JGMM मेडिकल कॉलेज और KLE हॉस्पिटल एंड मेडिकल रिसर्च सेंटर के कैंपस का दौरा किया KLE 110 से ज़्यादा साल से शिक्षा और हेल्थकेयर के ज़रिए देश की सेवा कर रहा है 250 MBBS सीटों और 1,200 बिस्तर, जिनमें से 300 गरीबों के लिए आरक्षित हैं, वाली यह नई सुविधा, कर्नाटक में विश्व-स्तरीय हेल्थकेयर पहुँचाने की दिशा में एक नय

Official source post: X

गृह मंत्रालय

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने आज कर्नाटक के हुबली में JGMM मेडिकल कॉलेज और KLE हॉस्पिटल एंड मेडिकल रिसर्च सेंटर के कैंपस का दौरा किया

KLE 110 से ज़्यादा साल से शिक्षा और हेल्थकेयर के ज़रिए देश की सेवा कर रहा है

250 MBBS सीटों और 1,200 बिस्तर, जिनमें से 300 गरीबों के लिए आरक्षित हैं, वाली यह नई सुविधा, कर्नाटक में विश्व-स्तरीय हेल्थकेयर पहुँचाने की दिशा में एक नया मील का पत्थर है

प्रविष्टि तिथि: 19 SEP 2026 8:58PM by PIB Delhi

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने आज कर्नाटक के हुबली में KLE जगतगुरु गंगाधर महास्वामी मूरुसवीरमठ (JGMM) मेडिकल कॉलेज और हॉस्पिटल का दौरा किया। X प्लेटफॉर्म पर एक पोस्ट में केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने कहा कि आज कर्नाटक के हुबली में JGMM मेडिकल कॉलेज और KLE हॉस्पिटल एंड मेडिकल रिसर्च सेंटर के कैंपस का दौरा किया। उन्होंने कहा कि KLE 110 से ज़्यादा साल से शिक्षा और हेल्थकेयर के ज़रिए देश की सेवा कर रहा है। 250 MBBS सीटों और 1,200 बिस्तर, जिनमें से 300 गरीबों के लिए आरक्षित हैं, वाली यह नई सुविधा, कर्नाटक में विश्व-स्तरीय हेल्थकेयर पहुँचाने की दिशा में एक नया मील का पत्थर है। लगभग 700 करोड़ रूपए की लागत से और लगभग 50 एकड़ भूमि पर बने मेडिकल कॉलेज और हॉस्पिटल का कुल बिल्ट-अप एरिया 20 लाख वर्ग फीट है। इस हॉस्पिटल से एक ही छत के नीचे विभिन्न सुविधाएँ मिलेंगी। यहां पर बुनियादी स्पेशियलिटीज सुविधाएं, जैसे जनरल मेडिसिन, सर्जरी, ऑर्थोपेडिक्स, पल्मोनोलॉजी, स्त्री और बाल रोग, नेत्र रोग, ENT, मनोरोग, डेनिस्ट्री और फिजियोथेरेपी उपलब्ध होंगी। इसके साथ ही, यहां पर सुपर-स्पेशियलिटीज सुविधाएं, जैसे कार्डियोलॉजी, न्यूरोलॉजी, न्यूरोसर्जरी, गैस्ट्रोएंटरोलॉजी, नेफ्रोलॉजी ऑर्गन ट्रांसप्लांटेशन, यूरोलॉजी, ऑन्कोलॉजी व एंडोक्रिनोलॉजी और आधुनिक लैब्स भी उपलब्ध होंगी। इस हॉस्पिटल में 24 घंटे हाई-स्पीड इमरजेंसी और ट्रॉमा केयर, आधुनिक डायलिसिस यूनिट, डिजिटल एक्स-रे, हाई-रिज़ॉल्यूशन CT स्कैन और अल्ट्रासोनोग्राफी जैसी अत्याधुनिक सुविधाएं भी उपलब्ध होंगी।   Today, visited the campus of JGMM Medical College and KLE Hospital and Medical Research Centre in Hubballi, Karnataka.

KLE has been serving the nation for over 110 years through education and healthcare. The new facility, with 250 MBBS seats and 1,200 beds, 300 of which are… pic.twitter.com/HUPNJB1Qkb — Amit Shah (@AmitShah) September 19, 2026   *** आरके / आरआर / पीआर / पीएस

(रिलीज़ आईडी: 2312576)

<div

यह जानकारी Press Information Bureau की आधिकारिक विज्ञप्ति पर आधारित है। मूल दस्तावेज़ और पूरा संदर्भ नीचे दिए गए स्रोत लिंक पर पढ़ा जा सकता है।

SOURCES

Original references

01Press Information BureauOpen original report ↗