युवाओं को विकसित भारत का ब्रांड एम्बेसडर बनना चाहिए और हर कार्य के केंद्र में राष्ट्र निर्माण को रखना चाहिए: डॉ. मनसुख मांडविया
युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय युवाओं को विकसित भारत का ब्रांड एम्बेसडर बनना चाहिए और हर कार्य के केंद्र में राष्ट्र निर्माण को रखना चाहिए: डॉ. मनसुख मांडविया वाराणसी में आयोजित MY भारत युवा सम्मेलन में खेल, शिक्षा और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में युवा प्रतिभाओं को नेतृत्व और राष्ट्र-निर्माण की प्रेरणा देने के लिए एक मंच पर लाया गया प्रविष्टि तिथि: 10 OCT 2026 8:20PM by PIB Delhi युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय ने

युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय
युवाओं को विकसित भारत का ब्रांड एम्बेसडर बनना चाहिए और हर कार्य के केंद्र में राष्ट्र निर्माण को रखना चाहिए: डॉ. मनसुख मांडविया
वाराणसी में आयोजित MY भारत युवा सम्मेलन में खेल, शिक्षा और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में युवा प्रतिभाओं को नेतृत्व और राष्ट्र-निर्माण की प्रेरणा देने के लिए एक मंच पर लाया गया
प्रविष्टि तिथि: 10 OCT 2026 8:20PM by PIB Delhi
युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय ने 10 अक्टूबर 2026 को वाराणसी स्थित बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) के स्वतंत्रता भवन में मेरा युवा भारत (MY भारत) के माध्यम से यूथ फॉर विकसित भारत: MY भारत यूथ कन्वेंशन का आयोजन किया। इस सम्मेलन में युवा प्रतिभाओं, खिलाड़ियों, डिजिटल कंटेंट क्रिएटर्स और युवा प्रतिभाओं को एक साथ लाया गया ताकि युवाओं की बेहतरीन उपलब्धियों का उत्सव मनाया जा सके और राष्ट्र-निर्माण में उनकी अधिक भागीदारी को प्रोत्साहित किया जा सके।
इस कार्यक्रम में केंद्रीय युवा कार्यक्रम और खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया , उत्तर प्रदेश सरकार के युवा कल्याण एवं खेल राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री गिरीश चंद्र यादव और भारत सरकार के युवा कार्यक्रम विभाग के सचिव श्री सुनील पालीवाल शामिल हुए। इस दौरान भारतीय क्रिकेटर श्री ध्रुव जुरेल और हनुमान अंश के निर्देशक विशाल चतुर्वेदी ने भी प्रतिभागियों से संवाद किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डॉ. मनसुख मांडविया ने युवाओं का आह्वान किया कि वे स्वयं को भारत की विकास यात्रा का केवल लाभार्थी न समझें, बल्कि विकसित भारत के सक्रिय भागीदार और ब्रांड एम्बेसडर बनें। प्रधानमंत्री के विकसित भारत@2047 के विजन का उल्लेख करते हुए उन्होंने इस बात पर बल दिया कि आज की युवा पीढ़ी ही वर्ष 2047 के भारत में रहेगी और देश का नेतृत्व करेगी। उन्होंने कहा, “ विकसित भारत का निर्माण युवाओं द्वारा , युवाओं के लिए और युवाओं के माध्यम से ही किया जाना चाहिए।” इसके साथ ही उन्होंने युवा नागरिकों से व्यक्तिगत महत्वाकांक्षाओं से आगे बढ़कर अपने समाज और राष्ट्र में सार्थक योगदान देने का आग्रह किया।
भारत के सांस्कृतिक मूल्यों के महत्त्व को रेखांकित करते हुए केन्द्रीय मंत्री ने राष्ट्र निर्माण में अनुशासन, सेवा, उत्तरदायित्व और सम्मान की भूमिका पर बल दिया। उन्होंने कहा कि सार्थक बदलाव के लिए हमेशा बड़े प्रयासों की आवश्यकता नहीं होती, बल्कि स्पष्ट उद्देश्य के साथ किए गए छोटे और निरंतर प्रयास भी बड़े परिणाम ला सकते हैं। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे सामुदायिक आवश्यकताओं को पूरा करके और अपनी आकांक्षाओं को रचनात्मक कार्यों में बदलकर समाज के लिए उपयोगी एवं प्रासंगिक बनें। डॉ. मांडविया ने MY भारत के माध्यम से युवा नागरिकों के लिए वॉलंटियरिंग, लीडरशिप, कम्युनिटी सर्विस और व्यावहारिक जुड़ाव (अनुभवात्मक सहभागिता) के उपलब्ध अवसरों को रेखांकित किया। उन्होंने इस बात पर बल दिया कि जब युवाओं को एक बड़े राष्ट्रीय उद्देश्य से जोड़ा जाता है, तो भारत की डेमोग्राफिक स्ट्रेंथ देश के विकास का एक प्रमुख आधार बन सकती है। उन्होंने युवाओं से यह विचार करने का आग्रह करते हुए कि वे कैसा भविष्य बनाना चाहते हैं और आने वाली पीढ़ियों के लिए क्या विरासत छोड़कर जाना चाहते हैं। उन्होंने कहा, “ विकसित भारत न केवल भारत के युवाओं के लिए एक गंतव्य है , बल्कि यह एक ऐसा राष्ट्रीय मिशन है जिसे युवा भारतीयों की ऊर्जा , विचारों , अनुशासन और भागीदारी के माध्यम से साकार किया जाना है।” केन्द्रीय मंत्री ने नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत अभियान में युवाओं की भागीदारी के महत्त्व पर भी प्रकाश डाला और कहा कि मादक पदार्थों का सेवन युवाओं की क्षमता, परिवार की भलाई और राष्ट्रीय प्रगति के मार्ग में एक चुनौती है। उन्होंने युवा नागरिकों से आह्वान किया कि वे जागरूकता फैलाएं, सकारात्मक विकल्पों को बढ़ावा दें और एक नशामुक्त समाज की दिशा में समुदायों को एकजुट करें। उन्होंने युवाओं से यह भी आग्रह किया कि वे सकारात्मक सामाजिक बदलाव के समर्थन में अपनी रचनात्मकता और डिजिटल प्रभाव का जिम्मेदारी से उपयोग करें।
इस सम्मेलन का एक प्रमुख आकर्षण विभिन्न क्षेत्रों के उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले युवाओं का सम्मान रहा। एशियाई खेलों के पदक विजेता रोहित यादव , प्राची चौधरी , पारुल चौधरी , जय कुमार और राज कुमार पाल को उनकी खेल उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया गया। वहीं, जेईई परीक्षा उत्तीर्ण कर आईआईटी (बीएचयू) में प्रवेश पाने वाले अर्पित गिरि , आदित्य उपाध्याय और अवंतिका को भी उनकी शैक्षणिक उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया गया। इस सम्मेलन में डिजिटल प्लेटफॉर्म की भूमिका, रचनात्मक अभिव्यक्ति और सकारात्मक सामाजिक प्रभाव को सराहते हुए कंटेंट क्रिएटर्स प्रज्वल प्रजापति , अभिषेक चौरसिया , अमित कुमार गौतम , हर्ष गुप्ता , शिवम पांडे , सूर्यांशु शुक्ला , सौरभ चंद्रा , भीम यादव , शिवादित्य , दिशु खन्ना और आदित्य मौर्य को भी सम्मानित किया गया।
भारतीय क्रिकेटर श्री ध्रुव जुरेल ने प्रतिभागियों के साथ अपने अनुभव साझा किए और खेल में उत्कृष्टता हासिल करने के लिए अनुशासन, प्रतिबद्धता और लगन के महत्त्व को रेखांकित किया। हनुमान अंश के निर्देशक श्री विशाल चतुर्वेदी ने भी प्रतिभागियों से बातचीत की और रचनात्मक अभिव्यक्ति तथा युवाओं को जोड़ने में संगीत एवं सांस्कृतिक गाथाओं (स्टोरीटेलिंग) की भूमिका पर अपने विचार साझा किए। कार्यक्रम में हनुमान अंश से जुड़े श्री साधु तिवारी द्वारा संगीतमय प्रस्तुति दी गई, साथ ही MY भारत के वॉलंटियर्स द्वारा लोक संगीत, नुक्कड़ नाटक और लोक नृत्य प्रस्तुत किए गए। इन प्रस्तुतियों ने भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का उत्सव मनाया और युवाओं को जोड़ने में कला एवं संस्कृति की भूमिका को उजागर किया।
इस सम्मेलन में MY भारत की उस भूमिका को रेखांकित किया गया जिसके तहत वह युवा नागरिकों को वॉलंटियरिंग, लीडरशिप, एक्सपीरिएंशियल लर्निंग और सामुदायिक भागीदारी के अवसरों से जोड़ता है। इसमें उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले युवाओं और महत्वाकांक्षी युवाओं को एक मंच पर लाकर प्रेरणादायक सफलता की कहानियों को साझा करने, सहकर्मी शिक्षण (पीयर लर्निंग) को बढ़ावा देने और युवा-नेतृत्व वाली पहलों में अधिक से अधिक भागीदारी को प्रोत्साहित करने का प्रयास किया गया। MY भारत युवा सम्मेलन ने युवा अचीवर्स (सफल युवाओं) को सम्मानित करने, प्रतिभाओं को निखारने और युवाओं को विकसित भारत @2047 की दिशा में भारत की विकास यात्रा में सार्थक योगदान देने के लिए सक्षम बनाने के महत्त्व को फिर से रेखांकित किया। *********** पीके/केसी/आरटी/डीवी/डीए
(रिलीज़ आईडी: 2321831)
<div
यह जानकारी Press Information Bureau की आधिकारिक विज्ञप्ति पर आधारित है। मूल दस्तावेज़ और पूरा संदर्भ नीचे दिए गए स्रोत लिंक पर पढ़ा जा सकता है।
