LATEST UPDATEरक्षा संवाददाताओं का प्रशिक्षण पाठ्यक्रम तेजपुर में संपन्न हुआ
Vimarsh Naarad TV logoINDEPENDENT DIGITAL NEWSVimarsh–Naarad TVNEWS • VIEWS • PUBLIC VOICE
DIGITAL EDITIONYouTube
Browse sections

रक्षा संवाददाताओं का प्रशिक्षण पाठ्यक्रम तेजपुर में संपन्न हुआ

रक्षा मंत्रालय रक्षा संवाददाताओं का प्रशिक्षण पाठ्यक्रम तेजपुर में संपन्न हुआ प्रविष्टि तिथि: 10 OCT 2026 8:20PM by PIB Delhi 24 पत्रकारों के लिए आयोजित किये गए रक्षा संवाददाता पाठ्यक्रम का समापन तेजपुर में हुआ। इस दौरान प्रतिभागियों ने थल सेना, नौसेना और वायु सेना से संबंधित प्रशिक्षण के विभिन्न चरण पूरे किए। पत्रकारों को तीन सप्ताह के इस पाठ्यक्रम के दौरान थल सेना, नौसेना और वायु सेना की भूमिकाओं, क्षमताओं ए

रक्षा संवाददाताओं का प्रशिक्षण पाठ्यक्रम तेजपुर में संपन्न हुआ
Official source image: Press Information Bureau, Government of India · PIB reusable material · Press Information Bureau

रक्षा मंत्रालय

रक्षा संवाददाताओं का प्रशिक्षण पाठ्यक्रम तेजपुर में संपन्न हुआ

प्रविष्टि तिथि: 10 OCT 2026 8:20PM by PIB Delhi

24 पत्रकारों के लिए आयोजित किये गए रक्षा संवाददाता पाठ्यक्रम का समापन तेजपुर में हुआ। इस दौरान प्रतिभागियों ने थल सेना, नौसेना और वायु सेना से संबंधित प्रशिक्षण के विभिन्न चरण पूरे किए। पत्रकारों को तीन सप्ताह के इस पाठ्यक्रम के दौरान थल सेना, नौसेना और वायु सेना की भूमिकाओं, क्षमताओं एवं कार्यप्रणाली की जानकारी दी गई। विभिन्न जानकारी सत्रों, क्षेत्रीय दौरों और सैन्य कर्मियों के साथ बातचीत के माध्यम से प्रतिभागियों ने रक्षा बलों के कामकाज व रक्षा संबंधी समाचारों की रिपोर्टिंग से जुड़ी जिम्मेदारियों को समझा। इस संवाद से रक्षा बलों तथा मीडिया के बीच आपसी समझ और मजबूत हुई। साथ ही, यह बात भी उजागर हुई कि दोनों पक्ष जन-जागरूकता बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध हैं और इसके साथ ही सैन्य अभियानों की संवेदनशीलता एवं राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े पहलुओं का भी पूरा ध्यान रखते हैं।

समापन समारोह की अध्यक्षता गजराज कोर के जनरल ऑफिसर कमांडिंग, लेफ्टिनेंट जनरल नीरज शुक्ला ने की। इस अवसर पर रक्षा मंत्रालय के अपर महानिदेशक (मीडिया एवं संचार) श्री विजय कुमार और जनसंपर्क निदेशालय के अधिकारी भी उपस्थित थे। *** पीके/केसी/आरटी/एनके/एसएस

(रिलीज़ आईडी: 2321826)

<div

यह जानकारी Press Information Bureau की आधिकारिक विज्ञप्ति पर आधारित है। मूल दस्तावेज़ और पूरा संदर्भ नीचे दिए गए स्रोत लिंक पर पढ़ा जा सकता है।

SOURCES

Original references

01Press Information BureauOpen original report ↗