LATEST UPDATEराज्यसभा के माननीय उप-सभापति श्री हरिवंश के नेतृत्व में भारतीय संसदीय प्रतिनिधिमंडल ने तंजानिया के अरुशा में आयोजित आईपीयू की 153वीं सभा के चौथे दिन, 08 अक्टूबर 2026 को अपनी भागीदारी जारी रखी
Vimarsh Naarad TV logoINDEPENDENT DIGITAL NEWSVimarsh–Naarad TVNEWS • VIEWS • PUBLIC VOICE
DIGITAL EDITIONYouTube
Browse sections

राज्यसभा के माननीय उप-सभापति श्री हरिवंश के नेतृत्व में भारतीय संसदीय प्रतिनिधिमंडल ने तंजानिया के अरुशा में आयोजित आईपीयू की 153वीं सभा के चौथे दिन, 08 अक्टूबर 2026 को अपनी भागीदारी जारी रखी

राज्यसभा सचिवालय राज्यसभा के माननीय उप-सभापति श्री हरिवंश के नेतृत्व में भारतीय संसदीय प्रतिनिधिमंडल ने तंजानिया के अरुशा में आयोजित आईपीयू की 153वीं सभा के चौथे दिन, 08 अक्टूबर 2026 को अपनी भागीदारी जारी रखी प्रविष्टि तिथि: 09 OCT 2026 5:35PM by PIB Delhi राज्यसभा के माननीय उप-सभापति श्री हरिवंश और प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने आईपीयू की 153वीं सभा के तीसरे दिन नेपाल द्वारा प्रस्तावित और स्वीकार किए गए आपातकालीन वि

राज्यसभा के माननीय उप-सभापति श्री हरिवंश के नेतृत्व में भारतीय संसदीय प्रतिनिधिमंडल ने तंजानिया के अरुशा में आयोजित आईपीयू की 153वीं सभा के चौथे दिन, 08 अक्टूबर 2026 को अपनी भागीदारी जारी रखी
Official source image: Press Information Bureau, Government of India · PIB reusable material · Press Information Bureau

राज्यसभा सचिवालय

राज्यसभा के माननीय उप-सभापति श्री हरिवंश के नेतृत्व में भारतीय संसदीय प्रतिनिधिमंडल ने तंजानिया के अरुशा में आयोजित आईपीयू की 153वीं सभा के चौथे दिन, 08 अक्टूबर 2026 को अपनी भागीदारी जारी रखी

प्रविष्टि तिथि: 09 OCT 2026 5:35PM by PIB Delhi

राज्यसभा के माननीय उप-सभापति श्री हरिवंश और प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने आईपीयू की 153वीं सभा के तीसरे दिन नेपाल द्वारा प्रस्तावित और स्वीकार किए गए आपातकालीन विषय – “हिमालयी क्षेत्र तथा अन्य संवेदनशील इलाकों में जलवायु-संबंधी आपदाओं से निपटने और प्रतिरोध क्षमता को मजबूत करने हेतु तत्काल संसदीय कार्रवाई” - पर हुई चर्चा में भाग लिया। भारतीय प्रतिनिधिमंडल ने “समावेशिता , विश्वास और सभी के लिए अवसरों के माध्यम से सुशासन को प्रोत्साहन और समुदायों का सशक्तिकरण” विषय पर चल रही आम चर्चा में भी हिस्सा लिया। लोकसभा सांसद डॉ. अनुराग सिंह ठाकुर ने उपरोक्त आपातकालीन विषय पर हुई चर्चा में हिस्सा लिया और इसके समर्थन में बोलते हुए भारत का पक्ष रखा। इसके बाद , उन्होंने लोकतंत्र एवं मानवाधिकार पर बनी स्थायी समिति के ब्यूरो की बैठक में भाग लिया और भविष्य की सभा में प्रस्ताव पेश करने हेतु समिति द्वारा विचार किए जाने वाले भावी विषयों पर भारतीय संसद का रुख स्पष्ट किया। उन्होंने उक्त स्थायी समिति की बैठक में भी भाग लिया और प्रस्ताव को स्वीकृत करने की प्रक्रिया में अपना योगदान दिया। राज्यसभा सांसद डॉ. सस्मित पात्रा ने संयुक्त राष्ट्र मामलों की स्थायी समिति की बैठक में हिस्सा लिया और “संघर्ष को रोकने और सुलझाने के लिए संयुक्त राष्ट्र की व्यवस्था: यह कैसे काम करती है ?" विषय पर पैनल चर्चा में भाग लिया। उन्होंने तंजानिया के अरुशा में आयोजित आईपीयू की 153वीं सभा के अंतिम दिन , यानी 9 अक्टूबर 2026 को होने वाले आईपीयू के अध्यक्ष पद के चुनाव से पहले , अध्यक्ष पद के उम्मीदवारों के साथ हुई सुनवाई में भी हिस्सा लिया। लोकसभा सांसद डॉ. लता वानखेड़े ने ‘सतत विकास’ से संबंधित स्थायी समिति की बैठक में हिस्सा लिया और “आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और काम का भविष्य” विषय पर पैनल चर्चा में भाग लिया। राज्यसभा के महासचिव ने ‘एसोसिएशन ऑफ सेक्रेटरीज जनरल ऑफ पार्लियामेंट्स ( एएसजीपी ) की बैठक में हिस्सा लिया और “संसद को फंड कैसे मिलता है , और बजट आवंटित करने व मंजूरी देने की प्रक्रिया क्या है ? ” विषय पर हुई आम चर्चा से जुड़े अनौपचारिक चर्चा समूह में भाग लिया। महासचिव ने प्रतिभागियों को भारतीय संसद की बजट प्रक्रियाओं के बारे में जानकारी दी। आज , 9 अक्टूबर 2026 को तंजानिया के अरुशा में आयोजित आईपीयू की 153वीं सभा में ऑस्ट्रेलिया के हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स के अध्यक्ष , श्री मिल्टन डिक को अंतर-संसदीय संघ (आईपीयू ) का अध्यक्ष चुना गया। परिणाम की घोषणा के तुरंत बाद , राज्यसभा के माननीय उप-सभापति श्री हरिवंश और अरुशा गए भारतीय संसदीय प्रतिनिधिमंडल के अन्य सदस्यों ने उन्हें व्यक्तिगत रूप से बधाई दी और आईपीयू के अध्यक्ष के रूप में उनके सफल कार्यकाल के लिए शुभकामना व्यक्त की।

**** पीके/केसी/आरटी/आर / डीए

(रिलीज़ आईडी: 2321514)

<div

यह जानकारी Press Information Bureau की आधिकारिक विज्ञप्ति पर आधारित है। मूल दस्तावेज़ और पूरा संदर्भ नीचे दिए गए स्रोत लिंक पर पढ़ा जा सकता है।

SOURCES

Original references

01Press Information BureauOpen original report ↗