LATEST UPDATEराष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली सरकार के शिक्षा निदेशालय और एनडीएमसी के शिक्षा विभाग के अंतर्गत विद्यालयों के लिए आयोजित 58 वीं युवा संसद प्रतियोगिता, 2025-26 का पुरस्कार वितरण समारोह
Vimarsh Naarad TV logoINDEPENDENT DIGITAL NEWSVimarsh–Naarad TVNEWS • VIEWS • PUBLIC VOICE
DIGITAL EDITIONYouTube
Browse sections

राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली सरकार के शिक्षा निदेशालय और एनडीएमसी के शिक्षा विभाग के अंतर्गत विद्यालयों के लिए आयोजित 58 वीं युवा संसद प्रतियोगिता, 2025-26 का पुरस्कार वितरण समारोह

संसदीय कार्य मंत्रालय राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली सरकार के शिक्षा निदेशालय और एनडीएमसी के शिक्षा विभाग के अंतर्गत विद्यालयों के लिए आयोजित 58 वीं युवा संसद प्रतियोगिता, 2025-26 का पुरस्कार वितरण समारोह प्रविष्टि तिथि: 24 AUG 2026 12:56PM by PIB Delhi दिल्ली सरकार के शिक्षा निदेशालय और एनडीएमसी के शिक्षा विभाग के अंतर्गत विद्यालयों के लिए 58 वीं युवा संसद प्रतियोगिता, 2

राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली सरकार के शिक्षा निदेशालय और एनडीएमसी के शिक्षा विभाग के अंतर्गत विद्यालयों के लिए आयोजित 58 वीं युवा संसद प्रतियोगिता, 2025-26 का पुरस्कार वितरण समारोह
Licensed subject image: Ministry of Parliamentary Affairs · GODL-India · Wikimedia Commons

संसदीय कार्य मंत्रालय

राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली सरकार के शिक्षा निदेशालय और एनडीएमसी के शिक्षा विभाग के अंतर्गत विद्यालयों के लिए आयोजित 58 वीं युवा संसद प्रतियोगिता, 2025-26 का पुरस्कार वितरण समारोह

प्रविष्टि तिथि: 24 AUG 2026 12:56PM by PIB Delhi

दिल्ली सरकार के शिक्षा निदेशालय और एनडीएमसी के शिक्षा विभाग के अंतर्गत विद्यालयों के लिए 58 वीं युवा संसद प्रतियोगिता, 2025-26 का पुरस्कार वितरण समारोह मंगलवार, 25 अगस्त, 2026 को जीएमसी बालयोगी सभागार, संसद पुस्तकालय भवन, संसद भवन परिसर, नई दिल्ली में आयोजित किया जाएगा। विधि एवं न्याय राज्‍य मंत्री (स्‍वतंत्र प्रभार) और संसदीय कार्य राज्य मंत्री श्री अर्जुन राम मेघवाल समारोह की अध्यक्षता करेंगे और प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों और विद्यालयों को पुरस्कार वितरित करेंगे। इस अवसर पर, राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली सरकार के शिक्षा निदेशालय और एनडीएमसी के शिक्षा विभाग के अंतर्गत आने वाले विद्यालयों के लिए आयोजित 58 वीं युवा संसद प्रतियोगिता, 2025-26 में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले "बाल भारती पब्लिक स्कूल, परवाना रोड, पीतमपुरा, दिल्ली " के छात्र पुरस्कार वितरण समारोह के दौरान अपनी "युवा संसद बैठक" का पुनः प्रदर्शन करेंगे। संसदीय कार्य मंत्रालय पिछले 60 वर्षों से दिल्ली राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के विद्यालयों के लिए युवा संसद प्रतियोगिताओं का आयोजन कर रहा है। दिल्ली राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के शिक्षा निदेशालय और एनडीएमसी शिक्षा विभाग के अंतर्गत आने वाले विद्यालयों के लिए युवा संसद प्रतियोगिता कार्यक्रम के तहत, वर्ष 2025-26 के लिए इस श्रृंखला की 58 वीं प्रतियोगिता का आयोजन दिल्ली राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में किया गया। युवा संसद योजना का उद्देश्य युवा पीढ़ी में आत्म-अनुशासन, विभिन्न मतों के प्रति सहिष्णुता, विचारों की निष्पक्ष अभिव्यक्ति और लोकतांत्रिक जीवन शैली के अन्य गुणों को विकसित करना है। इसके अलावा, यह योजना छात्रों को संसद की कार्यप्रणाली और प्रक्रियाओं, चर्चा तथा वाद-विवाद की तकनीकों से परिचित कराती है और उनमें आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और प्रभावी भाषण कला और कौशल विकसित करती है। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले "बाल भारती पब्लिक स्कूल, परवाना रोड, पीतमपुरा, दिल्ली" को जीवी मावलंकर संसदीय शील्ड और ट्रॉफी प्रदान की जाएगी। प्रतियोगिता में पहली बार भाग लेने वाले विद्यालयों में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली ट्रॉफी भी "बाल भारती पब्लिक स्कूल, परवाना रोड, पीतमपुरा, दिल्ली" को ही दी जाएगी। श्री अर्जुन राम मेघवाल द्वारा प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले निम्नलिखित 11 विद्यालयों को मेरिट ट्रॉफी प्रदान की जाएगी। क्रम संख्या विद्यालय के नाम

1 डॉ. बी.आर. अंबेडकर सीएम श्री स्कूल, द्वारका सेक्टर-22, दिल्ली

2 नवयुग स्कूल, पेशवा रोड, नई दिल्ली

3 प्रेजेंटेशन कॉन्वेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल, एसपी मुखर्जी मार्ग, दिल्ली

4 बाबा नीम करोली सर्वोदय कन्या विद्यालय (बीएनकेएसकेवी) जोनापुर, नई दिल्ली

5 सर्वोदय कन्या विद्यालय, प्रह्लादपुर, दिल्ली

6 सर्वोदय बाल विद्यालय नंबर 1 (उर्दू माध्यम), जामा मस्जिद, नई दिल्ली

7 अटल आदर्श विद्यालय, गोल मार्केट, नई दिल्ली

8 डॉ. बी.आर. अंबेडकर सीएम श्री स्कूल, सेक्टर 17, रोहिणी, दिल्ली

9 सर्वोदय कन्या विद्यालय नंबर 1, यमुना विहार, सी-ब्लॉक, दिल्ली

10 ईशानी सर्वोदय कन्या विद्यालय, जी-ब्लॉक साकेत, नई दिल्ली

11 केरल सीनियर सेकेंडरी स्कूल, विकासपुरी, नई दिल्ली

*** पीके/केसी/ जेके / ओपी

(रिलीज़ आईडी: 2302661)

<div

यह जानकारी Press Information Bureau की आधिकारिक विज्ञप्ति पर आधारित है। मूल दस्तावेज़ और पूरा संदर्भ नीचे दिए गए स्रोत लिंक पर पढ़ा जा सकता है।

SOURCES

Original references

01Press Information BureauOpen original report ↗