प्रधानमंत्री ने एशियाई खेलों में महिलाओं की एकल स्क्वॉश स्पर्धा में रजत पदक जीतने पर अनाहत सिंह को बधाई दी
प्रधानमंत्री कार्यालय प्रधानमंत्री ने एशियाई खेलों में महिलाओं की एकल स्क्वॉश स्पर्धा में रजत पदक जीतने पर अनाहत सिंह को बधाई दी प्रविष्टि तिथि: 27 SEP 2026 8:27PM by PIB Delhi प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज एशियाई खेलों में महिलाओं की एकल स्क्वॉश स्पर्धा में शानदार रजत पदक जीतने पर अनाहत सिंह को बधाई दी और कहा कि उनका प्रदर्शन बेहद प्रभावशाली रहा है। प्रधानमंत्री
प्रधानमंत्री कार्यालय
प्रधानमंत्री ने एशियाई खेलों में महिलाओं की एकल स्क्वॉश स्पर्धा में रजत पदक जीतने पर अनाहत सिंह को बधाई दी
प्रविष्टि तिथि: 27 SEP 2026 8:27PM by PIB Delhi
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज एशियाई खेलों में महिलाओं की एकल स्क्वॉश स्पर्धा में शानदार रजत पदक जीतने पर अनाहत सिंह को बधाई दी और कहा कि उनका प्रदर्शन बेहद प्रभावशाली रहा है। प्रधानमंत्री ने कहा कि उन्होंने शानदार खेल का प्रदर्शन किया है , विशेष रूप से दुनिया के बेहतरीन खिलाड़ियों के खिलाफ खेलते हुए। श्री मोदी ने आगे यह उम्मीद जताई कि वह इसी तरह नई ऊंचाइयों को छूती रहें और भारत के लिए कई और उपलब्धियां हासिल करती रहें। प्रधानमंत्री कार्यालय ने एक्स पर एक पोस्ट साझा किया: "@Anahat_Singh13 ने एक शानदार रजत पदक जीता! एशियाई खेलों में महिलाओं की एकल स्क्वॉश स्पर्धा में उनका प्रदर्शन बेहद प्रभावशाली रहा है। उन्होंने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन किया है , विशेष रूप से सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों के खिलाफ खेलते हुए। वह इसी तरह नई ऊंचाइयों को छूती रहें और भारत का नाम रोशन करती रहें: पीएम @narendramodi" A splendid Silver for @Anahat_Singh13 ! Her performance in the Women’s Singles Squash at the Asian Games has been impressive. She has shown tremendous skill, notably while competing against some of the finest players. May she continue to scale new heights and bring many more… pic.twitter.com/kFDiVCQenT — PMO India (@PMOIndia) September 27, 2026 ************ पीके / केसी / आरटी / डीवी / डीए
(रिलीज़ आईडी: 2315668)
<div
यह जानकारी Press Information Bureau की आधिकारिक विज्ञप्ति पर आधारित है। मूल दस्तावेज़ और पूरा संदर्भ नीचे दिए गए स्रोत लिंक पर पढ़ा जा सकता है।
